Saturday, January 21, 2012

गट्टे का साग (Besan ke Gatte Ka Saag)

गट्टे का साग (Besan ke Gatte Ka Saag)

सामग्री-
१- बेसन – २५० ग्राम
२- जीरा एक चम्मच (छोटा)
३- साबुत धनिया – दो चम्मच(छोटा)
४- अजवाइन – एक चम्मच (छोटा)
५- सौंफ – दो ग्राम
६- लालमिर्च पावडर – थोड़ी सी
७- हल्दी पावडर – एक चम्मच( छोटा)
८- धनिया पावडर – दो चम्मच (छोटा)
९- नमक स्वादानुसार
१०- तेल १०० ग्राम
११- सोडा चुटकी भर
१२- करी पत्ते चार पांच
१३- हरा धनिया – बारीक कटा
१४- दही – एक किलो
विधि (गट्टे के लिए)
• बेसन में आधा चम्मच जीरा, एक चम्मच साबुत धनिया, सौंफ, आधा चम्मच अजवाइन, लाल मिर्च, चुटकी भर हल्दी,सोडा, और नमक डालें
• थोडा सा तेल डाल कर पानी से गूंध लें
• अब इनकी लंबी लंबी लोइयां बना कर उबलते पानी में १५-२० मिनट तक उबाल लें
• ठंडा होने पर छोटे टुकड़ों में काट लें (चाहें तो गट्टे को फ्राई भी कर सकते हैं)
विधि- (साग के लिए)-
• एक बर्तन में तेल डाल कर थोडा थोडा जीरा, अजवाइन, साबुत धनिया और करी पत्ते का छौक लगाएं.
• फिर छौक में लाल मिर्च पावडर हल्दी पावडर और धनिया पावडर डाल कर गट्टा डाल दें
• थोड़ी देर पकने के बाद दही डाल कर चलाते रहें, ताकि दही फटने न पाए
• हरा धनिया और थोडा सा गरम मसाला डाल कर गरम गरम परोसें

No comments:

Post a Comment