Showing posts with label Vegeterian Recipe. Show all posts
Showing posts with label Vegeterian Recipe. Show all posts

Sunday, July 26, 2015

भरवां शिमला मिर्च (Stuffed Green Bell Peppers ) की सब्जी बनाने की विधि

 भरवां शिमला मिर्च (Stuffed Green Bell Peppers ) की सब्जी बनाने की विधि





भरवां शिमला मिर्च (Stuffed Green Bell Peppers ) की सब्जी बनाने की विधि
आवश्यक सामग्री
• शिमला मिर्च 8 पीस
• आलू 500 ग्राम या 6-7 पीस मध्यम साईज
• कद्दूकस किया हुआ पनीर 100 ग्राम या 1/2 कप
• किसमिस 2 टेबिल स्पून
• तेल 5 टेबिल स्पून
• हींग 1/4 छोटी चम्मच
• जीरा 1/2 छोटी चम्मच
• धनियाँ पाउडर 1/2 छोटी चम्मच
• लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटी चम्मच
• काली मिर्च पाउडर 1/2 छोटी चम्मच
• गरम मसाला 1/2 छोटी चम्मच
• अमचूर पाउडर 1/4 छोटी चम्मच
• चाट मसाला 1/2 छोटी चम्मच
• हरा धनिया 2 टेबिल स्पून (चोप किया हुआ)
• नमक स्वादानुसार




बनाने की विधि


 सबसे पहले आलू को धुले उसके बाद उबालने रख दें ।
 शिमला मिर्च अच्छी तरह धोलें. अब उनके डन्ठल चाकू की सहायता से निकाल दें, साथ ही उनके अन्दर के बीज भी निकाल कर हटा दें ।
 एक भगोने मे 5 कप पानी डाल कर गरम करें और उसमे 1/2 छोटी चम्मच नमक डाल दे. पानी को लगभग 5 मिनिट तक गरम करे और गैस को बन्द कर दे । उसके बाद कटी हुई शिमला मिर्च को 1 मिनिट तक गरम पानी मे डाले और बाद में शिमला मिर्च को निकाल कर प्लेट पर रखे ।
 अब उबाले हुये आलुओं को छील लें और बारीक तोड़कर भुर्ता बनालें ।
 कढ़ाई में 2 टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम कर लीजिये. हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद धनियाँ पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला और अमचूर पाउडर डाल दीजिये अब इस मसाले को लगभग 1/2 मिनिट तक भूनिये ।
 इसमें किसमिस एवमं पनीर एक साथ डाल दें कलछी से चलाए लगभग 1/2 मिनिट तक ।
 और अब आलू और नमक डाल दीजिये, कलछी से चलाते हुये 2-3 मिनिट तक भूनिये और चोप किया हुआ हरा धनिया डालदें ।
 गैस से उतार लीजिये और ठंडा होने दीजिए. मिश्रण शिमला मिर्च में भरने के लिये तैयार है ।
 अब शिमला मिर्च लीजिये और उसमें ये मिश्रण भर दीजिये. जो डन्ठल आपने हटाए थे वे लगा कर उसके काटे हुये स्थान को बन्द कर दीजिये. इसी तरह सारे शिमला मिर्च भर कर तैयार कर लीजिये ।
 कढ़ाई में बचा हुआ तेल (3 टेबिल स्पून) डाल कर गरम कीजिये. और उसमें शिमला मिर्च लगा कर रख दीजिये, आंच को धीमी रखें और ढक दीजिये, 5-6 मिनिट बाद ढक्कन खोलकर उनको पलट दीजिये. अब दुबारा ढक दीजिये. 4-5 मिनिट बाद खोलिये और जिस ओर शिमला मिर्च नहीं सिके हैं उस साइड नीचे की तरफ करते हुये पलट दीजिये. 2-3 मिनिट में ये बन कर अब तैयार होजाएगीं । शिमला मिर्च (Stuffed Green Bell Peppers ) और अब शिमला मिर्च तैयार हैं ।
 शिमला मिर्च प्लेट में निकाल कर रख लीजिये और उसे हरा धनिया पनीर से सजाये ।

5-6 लोगो के लिये
समय: लगभग 30 से 35 मिनिट

*************************************


भरवाँ शिमला मिर्च
सामग्री : प्याज 1 बारीक कटा हुआ, 3 उबले आलू मैश किए हुए, हल्दी आधा चम्मच, आधा चम्मच लाल मिर्च, आधा चम्मच चाट मसाला, 2 हरी मिर्च कटी हुई, आधा चम्मच नींबू का रस, तेल 1 चम्मच, शि‍मला मिर्च 4, 100 ग्राम कॉटेज चीज मैश की हुई, नमक स्वादानुसार।
विधि :
शिमला मिर्च के मुँह को काटकर उसके सारे बीज निकालकर अंदर की साइड में थोड़ा-सा नमक लगा दें। एक बाउल में आधा पानी भरकर उसमें शिमला मिर्च को हाई पर 8 मिनट तक उबाल लें। एक दूसरी डिश में तेल लें। उसमें हरी मिर्च और प्याज डालकर 3 मिनट तक हाई पर पकाएँ।
इसमें मसले हुए आलू, चीज, नींबू का रस, हल्दी और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। 2 मिनट हाई पर पकाएँ। अब इस मिश्रण को शिमला मिर्च में भरकर हरे धनिए से गार्निश करें और हाई पर 6 मिनट तक पकाएँ। अब हरे धनिए की एक डगाल से गार्निश करके गर्म सर्व करें।


Best Vegeterian Recipes of India http://recipe-home.blogspot.com/ स्वाद का जयका इंडिया (रेसिप-होम.ब्लागस्पाट.कॉम )

Bharwa Gatte ki Sabzi - Recipe for Chickpea Chunks stuffed with Paneer

Bharwa Gatte ki Sabzi - Recipe for Chickpea Chunks stuffed with Paneer




A traditional Rajasthani dish modified to make it even tastier! Get your hands into it and enjoy a royal taste!







How long does it take to prepare Gatte ki Sabzi?

Preparation Time: 20 minutes
Cooking Time: 40 minutes
Total Time: 1 hour

Approximately two hours to let the paneer rest
Ingredients

For the dough:
500 g Chickpea Flour
50 ml Sunflower Seed Oil
1/4 tsp Baking Powder
1/2 tsp Salt
1/2 tsp Carom Seeds
200 ml Water

For the filling:
1 l Milk
1 Lemon

separately:
1 l Water
1/2 tbsp Sunflower Seed Oil

For the sauce:
1 tbsp Sunflower Seed Oil
1 tsp Cumin Seeds
1 tsp Garam Masala
1 tsp Coriander Powder
1 tsp Turmeric Powder
a pinch Asafetida
700 gTomatoes
200 gYoghurt

Salt according to taste
How to prepare Gatte ki Sabzi

Start by preparing paneer for the filling, for example according to this recipe. Once you have drained the water, you need to place the paneer, wrapped in a kitchen towel, under some weight, for example a big pot filled with water. In this way, the water is pressed out of the paneer. You will need to let it stand like this for about two hours.

After this, you can start further preparations. Mix the chickpea flour into 50 ml of oil. Add baking powder, salt and carom seeds and use your hands to mix it all very well again.

While you keep on kneading, you now slowly pour 200 ml or water into this mixture. Keep on kneading for another ten minutes for creating a hard and tight dough. Now separate the dough into parts which you then form into balls a bit smaller than table tennis balls.

Separate the paneer into equal amounts of pieces as the dough balls. Now take one dough ball and press it so that it forms a disk. Take one piece of paneer, place it in the middle and fold the dough around it. Close it by rolling it in between the hands, creating a roll which has about the thickness of a thumb. Repeat that with the other dough pieces and then place them aside.

Boil two liters of water in a pot. When it is boiling, gently add the stuffed dough rolls into the water. Place a lid on top and let them boil in the water for twenty minutes.

You can use this time to wash the tomatoes, place them into a blender and make puree out of them. After those twenty minutes, take out the rolls.

In the next step, take a non-stick pan and heat up half a tablespoon of oil in it. Add the dough rolls into the pan. Stir and turn them while frying them for approximately 15 minutes. They should change their colour a bit and turn a darker brown before you take them out.

You are nearly ready! Take a deep pan now and heat up half a tablespoon of oil. Add cumin seeds, garam masala, coriander, turmeric and asafetida into the pan and stir with a spoon so that the spices don’t burn. Add the tomato puree and bring it to a boil. When it is boiling, you can add the fried chickpea dough pieces and gently stir once. Now only the yoghurt needs to be added and you have to make your dish warm once more. Finally, you are ready to serve this delicious variation of Gatte ki Sabz



Best Vegeterian Recipes of India http://recipe-home.blogspot.com/ स्वाद का जयका इंडिया (रेसिप-होम.ब्लागस्पाट.कॉम )

मिस्सी रोटी - Missi Roti

मिस्सी रोटी - Missi Roti

 

सामग्री (5-6 रोटी के लिए)

1 कप बेसन

1/2 आटा

2 चम्मच कद्दूकस करा हुआ अदरक

1 चम्मच कद्दूकस करा हुआ लहसुन

1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई

1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर

1 मध्यम आकार का प्याज़ बारीक कटा हुआ

1 छोटा चम्मच जीरा

1 छोटा चम्मच आमचूर पाउडर

2 चुटकी हींग

1 बड़ा चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ

2 बड़े चम्मच तेल

स्वादानुसार नमक

सेकने के लिए तेल या घी

विधि (How to make missi roti at home)

बेसन और आटे को मिला के छान ले. फिर सारी सामग्री अच्छे से मिला के पानी की सहायता से थोडा कड़ा आटा गूँथ ले. फिर ढक के 15-20 मिनट के लिए रख दे.

20 मिनट के बाद फिर से एक बार फिर से गूँथ के 5-6 लोई बना ले.

फिर सूखा आटा डाल के थोड़ी मोटी रोटी बेल ले.

गरम तवे पर डाल के घी या तेल डाल के दोनों तरफ से सुनहरी चित्तिया पड़ने तक सेक ले. इसी तरह से सारी रोटिया सेक ले.

गरम गरम मिस्सी रोटी अपनी मनपसंद सब्जी और रायते के साथ परोसे.



Best Vegeterian Recipes of India http://recipe-home.blogspot.com/ स्वाद का जयका इंडिया (रेसिप-होम.ब्लागस्पाट.कॉम )

पनीर पकोड़ा – Paneer Pakoda

पनीर पकोड़ा – Paneer Pakoda

पनीर पकोड़ा (Paneer Pakoda) बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं. बनाना भी बड़ा आसान है. पनीर के पकोड़े बनाने में समय भी कम लगता है. तो क्यों न आज पनीर के पकोड़े ही बना लें.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Panir Pakoda
पनीर - 350 ग्राम
बेसन - 200 ग्राम ( 2 छोटी कटोरी )
लाल मिर्च - आधा छोटी चम्मच
धनियाँ पाउडर - आधा छोटी चम्मच
नमक - स्वादानुसार
चाट मसाला - 1 1/2 छोटी चम्मच
तेल - तलने के लिये
विधि - How to make paneer pakora
बेसन को एक बर्तन में निकाल कर उसमें लाल मिर्च, धनियां पाउडर, एक टेबिल स्पून तेल और नमक डाल कर, गाढ़ा, चिकना घोल बना लें. घोल को आधा घंटे के लिये रख दें.

पनीर को 1 1/2 इंच लम्बे और 1 1/2 चौड़े चौकोर 1/2 इंच मोटे टुकड़े काटें. एक टुकड़े की मोटाई से दो भाग कर लें. प्रत्येक के बीच मे थोड़ा सा ( स्वादानुसार चाट ) मसाला लगा कर बन्द करके प्लेट में रख लें.

कढ़ाई में पकोड़े तलने के लिये तेल डाल कर गरम करें.

बेसन के घोल को अच्छी तरह फैट लें. पनीर का एक चौकोर मसाला लगा टुकड़ा उठायें, बेसन में लपेटें और कढ़ाई में डालें. पकोड़ा हल्का सिकने के बाद कलछी से पलटें. दूसरा पनीर का चौकोर टुकड़ा इसी तरह बेसन में लपेट कर डालें, और मीडियम गैस पर तलें. एक बार में 2-3 पकोड़े कढ़ाई में डाल कर तल लें. गहरे ब्राउन होने के बाद कढ़ाई से निकाल कर प्लेट में रखें. इसी तरह सारे पकोड़े (Pakoras) तैयार करलें.

पनीर के पकोड़े (Paneer Pakodas) तैयार हैं. गरमा गरम पकोड़े, धनिये या टमाटर की चटनी या टमाटर के सास के साथ परोसिये और खाइये.


चार लोगों के लिये.
समय 30 मिनिट.
भारतीय व्यंजन's photo.

Best Vegeterian Recipes of India http://recipe-home.blogspot.com/ स्वाद का जयका इंडिया (रेसिप-होम.ब्लागस्पाट.कॉम )

पंजाबी खाना रेसिपी-(भाग:7)-मक्की की रोटी

Best Vegeterian Recipes of India http://recipe-home.blogspot.com/ स्वाद का जयका इंडिया (रेसिप-होम.ब्लागस्पाट.कॉम )

पंजाबी खाना रेसिपी-(भाग:7)-मक्की की रोटी
===========================
सर्दी का मौसम है, शाम के खाने में यदि मक्के की रोटी (Makke Ki Roti) और सरसों का साग हो, तो खाने की बात ही कुछ और है. मक्की की रोटी बहुत ही स्वादिष्ट होती है. तो आइये आज हम मक्की की रोटी बनाते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Makki Ki Roti Recipe

मक्की का आटा -- 400 ग्राम
नमक -- स्वादानुसार(यदि आप चाहें)
गरम पानी
मक्खन
विधि - How to make Makki Ki Roti Recipe

मक्की का आटा एक बर्तन में निकाल लें. बिलकुल रोटी बनाने से पहले, आटे में नमक डालें और गरम पानी की सहायता से आटे को गूथ लें, आटे को 15-20 मिनिट के लिये रख दीजिये ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.
गैस पर तवा रख कर गरम कीजिये. आटे से थोड़ा सा आटा लेकर हथेली की सहायता से अच्छी तरह मसल मसल मसल कर मुलायम कीजिये, जब आटा मुलायम हो जाय तब उसमें से थोड़ा सा आटा उठा कर लोई बनाइये. लोई को हथेली से दबा कर बड़ा करक लीजिये.
अब हथेलियों पर थोड़ा सा पानी लगा कर लोई को दोनों हाथों की उंगलियों की सहायता से चक लोई बना लीजिये, अब इस चक लोई को दोनों हाथो की हथेलियों से दबा दबा कर 5-6 इंच के व्यास में रोटी बड़ा लीजिये.
इस रोटी को गरम तबे पर डालिये, और निचली तरफ से सिकने पर पलटे की सहायता से पलट दीजिये. जब रोटी दूसरी ओर अच्छी तरह सिक जाय, तब पलटे की सहायता से उठा कर गैस पर धीमी आग पर घुमा घुमा कर दोनों ओर ब्राउन चित्ती होने तक सेकिये.
गरमा गरम रोटी पर मक्खन या घी लगायें. मक्की की रोटी के साथ सरसों का साग का अलग ही स्वाद है. मक्की की रोटी को आप सरसों का साग या अपनी किसी भी मन पसन्द सब्जी से भी खा सकते हैं. मक्की की रोटी का स्वाद और अधिक बढ़ाने के लिये गुड़ और मक्खन भी रोटी के साथ खायें.






Sunday, January 11, 2015

हरी मटर का पराठा ( hari matar ka paraatha )

Best Vegeterian Recipes of India http://recipe-home.blogspot.com/ स्वाद का जयका इंडिया (रेसिप-होम.ब्लागस्पाट.कॉम )

 हरी मटर का पराठा ( hari matar ka paraatha )

सामग्री - १/२ किलो हरी मटर
              २०० ग्राम आटा
              १ आलू
               ५० ग्राम हरी धनिया
               ५० ग्राम लहसुन का पत्ता        
                ५ हरी मिर्च
                चुटकी भर हींग
                 नमक
                 १ टेबल स्पून जीरा
                 सकने के लिए देशी घी
                 १ टेबल स्पून तेल





विधि - आटे को पानी डाल कर ढीला गूथ लें | हरी धनिया , लहसुन पत्ता , हरी मिर्च को थोड़े पानी के साथ मिक्सी में गूथ लें | कढ़ाई में तेल डालें , जीरे , हींग का तडका लगा लें और मटर , आलू काट कर डाल दें , चलायें , नमक डाल कर चलायें और ढक दें | आंच धीमी कर दें | जब मटर आलू पाक जाय तो खोल कर पानी सूखा लें आलू और मटर को मसल लें | आटे की लोई बना कर मटर भर कर पराठा बेल कर तवा पर सेंक कर , गरम - गरम सर्व करें                
नोट - तल कर कचौरी भी बना सकते हैं | आटा ढीला गूथने से पराठा या कचौरी फटेगी नहीं

आलू मटर टमाटर की सब्जी और आलू परांठे

Best Vegeterian Recipes of India http://recipe-home.blogspot.com/ स्वाद का जयका इंडिया (रेसिप-होम.ब्लागस्पाट.कॉम )

आलू मटर टमाटर की सब्जी और आलू परांठे


आजकल आलू मटर टमाटर धनिया बहुतायत में आ रहा है और आम इंसान की पहुँच में है ,
सर्दियों में मेथी , बथुआ आदि के परांठे , रोटी भी पॉपुलर हैं ।
आलू मटर टमाटर की सब्जी और आलू परांठे सभी जगह पॉपुलर हैं ,
और सर्दियों में इनको खाने का मजा ही कुछ और है




अगर कोलेस्ट्रोल ववगैरह की प्रॉब्लम हो तो कोलेस्ट्रोल फ्री बटर को उपयोग में लाएं और लिमिट में खाएं
अच्छे सुझाव आमंत्रित हैं



Sunday, January 22, 2012

सरसों का साग ( Mustard greens )

Best Vegeterian Recipes of India http://recipe-home.blogspot.com/
सरसों का साग ( Mustard greens )

ओ बल्ले बल्ले.....ते शावा शावा...होर बादशाओ हो जाये रोटी-शोटी ......तो चल पडो बादशाओ देर किस बात की......जी हां आज हम पंजाबी व्यंजन का मजा लेगे........पंजाब जिसका जिक्र आते ही वहाँ की खूबसूरत मुटियारे (लड़कियां) भांगड़ा करते जोशीले गबरू जवान, लोहड़ी ,टप्पे ,बैशाखी ,गिद्दा ,हरे भरे सरसों के खेत और नजाने क्या क्या याद आजाता है.........जैसे पंजाब के सोनी-महिवाल, हीर-रांझा और सस्सी-पनु ये लोक कथाएँ मशहूर है वैसे ही वहाँ का स्वाद.....तो चलिए आप को ले चलते है पंजाब की खास रसोई में वहाँ की देसी खुशबु और लाजवाब स्वाद में........
मक्के दी रोटी ते सरसों दा साग...........
सरसों का साग
सामग्री
1. सरसों की पत्तियां – एक किलो
2. पालक – दो सौ पचास ग्राम
3. बथुआ – सौ ग्राम(यदि मन हो)
4. हरी मिर्च – आठ
5. प्याज – दो(मध्यम आकार के)
6. लहसुन – आठ से दस कलियाँ
7. अदरक – एक इंच का टुकड़ा
8. मक्की का आटा – दो चम्मच
9. लाल मिर्च पाउडर – एक छोटा चम्मच
10. तेल – दो बड़े चम्मच
11. नमक – स्वादानुसार
12. मक्खन दो बड़े चम्मच
विधि
· सरसों ,पालक ,बथुआ के पत्तों को धो कर मोटा मोटा काट लें
· प्याज ,लहसुन ,अदरक को छीलकर बारिक काट लें
· हरी मिर्च को मोटा मोटा काट लें
· मक्की का आटा आधे कप पानी में घोल लें
· एक पैन में तेल गर्म करें, कटा प्याज डाले और दो तीन मिनट चलायें
· अब कटा अदरक, लहसुन,हरी मिर्च डाल कर थोडा चलायें
· अब लाल मिर्च पाउडर, सरसों, पालक, बथुआ डाल दें
· इस में आधा कप पानी मिलाएं और मध्यम आंच पर बीच बीच में चलाते हुए दस मिनट तक पकाएं
· अब घोल हुआ मक्की का आटा मिलाएं और फिर छह सात मिनट तक चलाते हुआ पकाएं
· अब इस मिश्रण को ठंडा कर के थोडा मोटा पीस लें
· इस मिश्रण को फिर से गर्म कर के उसमे नमक और मक्खन डाले और अच्छी तरह चलायें
· साग तैयार है इसे गर्म गर्म सर्व करे







Saturday, January 21, 2012

मक्के की रोटी (Corn Roti - Pone)

Best Vegeterian Recipes of India http://recipe-home.blogspot.com/
मक्के की रोटी (Corn Roti - Pone) 

सामग्री
1. मक्की का आटा – एक कप
2. गेहूं का आटा – आधा कप
3. नमक – थोडा सा
विधि
• मक्की का आटा, गेहूं का आटा और नमक को गुनगुने पानी से गूंध लें
• अब इसे दस बराबर भागों में बांट लें
• अपनी हथेली को गीला करें और एक गीले पॉलीथीन शीट पर आटे की लोई को रख कर उसे चिपटा करते हुए रोटी बनाएँ
• अब तवा गर्म करे और उस पर थोडा सा तेल डाल कर सावधानी पूर्वक धीमी आंच पर सेक लें
• रोटी को हल्का कुरकुरा और सुनहरा होने तक सकें
• अब इस रोटी पर मक्खन लगा कर सरसों के साग के साथ सर्व करें

छोले- भटूरे, पिंडी छोले (Chole Bhature - Pindi Chole)

Best Vegeterian Recipes of India http://recipe-home.blogspot.com/
छोले- भटूरे, पिंडी छोले (Chole Bhature - Pindi Chole)

सामग्री
1. काबुली चना – आधा कप (रात भर भीगे हुए)
2. लहसुन का पेस्ट – पांच चाय का चम्मच
3. अदरक का पेस्ट – एक चाय का चम्मच
4. टमाटर – दो (छोटे टुकडो में कटे)
5. हरी मिर्च – चार
6. धनिया पाउडर – दो चम्मच
7. जीरा पाउडर – एक चाय का चम्मच
8. लाल मिर्च पाउडर – एक चम्मच
9. हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
10. अमचूर – आधा चाय का चमच
11. आनार दाना – थोडा सा (सुखा भुना और पिसा हुआ)
विधि
• भीगे हुए काबुली चने ,नमक ,चाय की पत्ती को (पोटली बना कर)डाल दें और नरम होने तक पका लें और छान लें.पानी अलग रखलें
• एक कड़ाही में चार चम्मच तेल डाल कर गर्म करें
• इसमें अदरक –लहसुन का पेस्ट डाल कर भुन लें और सारे मसाले का मिश्रण डाल दें और एक मिनट तक चलायें • अब छना हुआ आधा कप पानी डाल के दो मिनट पकाएं
• अब इसमें चना, नमक,एक कप छना हुआ पानी डाले और तेज आंच पर बीच बीच चलाते हुए पांच मिनट और चलायें
• अब टमाटर डाल कर चलायें फिर ऊपर से गर्म मसाला व जीरा और अनारदाना पाउडर छिड़क दें
• इसे अच्छी तरह चला कर हरा धनिया ,हरी मिर्च और प्याज के छल्लो से सजाएं
*******************

भटूरे (Bhatoore)

सामग्री
1. गेहू का आटा –एक कप
2. मैदा –एक कप
3. खाने वाला सोडा –चुटकी भर
4. खट्टा दही –आठ बड़े चम्मच
5. घी –एक बड़ा चम्मच
6. नमक –थोडा सा
7. तेल –तलने के लिए
8. पानी गुनगुना –आटा गूंधने के लिए
विधि --
• एक बर्तन में आटा ,मैदा ,नमक ,सोडा एक साथ चलनी से छान लें
• अब घी ,दही मिला कर गुनगुने पानी से नरम गूंध लें और गीले कपड़े से ढक दें
• एक बर्तन में पानी गर्म कर के आटे वाला बर्तन उसमे रख दें और चार पांच घंटे के लिए छोड़ दें
• अब आटे को दस बराबर भागो में बांट लें
• लोइयां ले कर उसकी बड़ी पुरियां बेलकर तेल में तल लें और सुनहरा भूरा कर के निकल लें
• इन भटूरो को छोले के साथ सर्व करे

खट्टा –मीठा आचार ( Sweer Sour Pickle)

Best Vegeterian Recipes of India http://recipe-home.blogspot.com/
खट्टा –मीठा आचार ( Sweer Sour Pickle)
 
आम –पांच किलो
काला जीरा –पचीस ग्राम
लौंग –पांच ग्राम
दालचीनी –पांच ग्राम
बड़ी इलाइची –पचीस ग्राम
लाल मिर्च –पचास ग्राम
काली मिर्च –पचास ग्राम
सोंठ –पचीस ग्राम
जायफल –पांच नग
पीपल –पांच ग्राम
जावित्री –पांच ग्राम
सेंधा नमक –दो सौ ग्राम
सफ़ेद जीरा –पचीस ग्राम
काला नमक –पचास ग्राम
सिरका –पांच सौ ग्राम
चीनी –दो सौ पचास ग्राम
विधि
आम को धो कर सुखा लें आम को छीलकर इच्छानुसार टुकड़े कर लें .अब उसमे सेंधा नमक लगाकर तीन दिन रख दें .फिर पानी निकल कर सुखा लें .इसमें से जो पानी निकले उसमे सारे मसाले दरदरे कूट कर मिला लें .अब आम और सिरका मिला कर जार में भर लें और दस दिन धूप में रख दें .फिर इसमें चीनी मिला कर दस दिन धूप में रख दें .आचार तैयार है

आम का खट्टा आचार (Mango Pickle Sour)

Best Vegeterian Recipes of India http://recipe-home.blogspot.com/
आम का खट्टा आचार  (Mango Pickle Sour)
सामग्री
  1. आम –एक किलो
  2. लहसुन –आठ से दस गाँठ (छीली और पिसी)
  3. नमक –स्वादानुसार
  4. तेल –सात सौ पचास ग्राम
आचार का मसाला.
  1. धनिया दाना –एक सौ पचास ग्राम
  2. सौंफ –सौ ग्राम
  3. कलौंजी –आधा चम्मच
  4. मेथी –आधा चम्मच
  5. हल्दी पाउडर –पचास ग्राम
  6. जीरा –एक चम्मच
  7. हींग –थोड़ी सी
  8. सरसों दाना –एक चाय का चम्मच
  9. लाल मिर्च –सौ ग्राम
आचार के सारे मसाले एक एक कर भून लें और पीस ले. अब आम के छोटे छोटे टुकड़े करके तीन दिन नमक हल्दी लगा कर रख दें.तीसरे दिन पानी निकाल कर आम को धूप में सुखा लें .दूसरे दिन इस में आचार का मसाला मिला कर दो दिन रखे फिर उसमे तेल गर्म करके और ठंडा करके डालें .तेल इतना डालें की आचार डूब जाएँ

पचरंगा आचार (Pachranga Pickle)

Best Vegeterian Recipes of India http://recipe-home.blogspot.com/
पचरंगा आचार (Pachranga Pickle)
 
सामग्री
  1. आम –तीन कप (एक इंच टुकडो में कटे)
  2. काबुली चना –एक कप (भिगोया हुआ)
  3. कमल ककड़ी –एक कप
  4. कलौंजी –दो चाय का चम्मच
  5. धनिया –एक चम्मच (कूटा हुआ)
  6. हल्दी पाउडर –एक चाय का चम्मच
  7. सौंफ –एक चम्मच (कूटी हुई)
  8. अजवाइन –आधा चाय का चम्मच
  9. मेथी –एक चाय का चम्मच
  10. मिर्च के टुकड़े –एक चम्मच
  11. सरसों का तेल –एक कप
  12. नमक –चार चम्मच
विधि -
आम के टुकडो को बड़े बर्तन में रख कर मलमल के कपड़े से ढक कर तीन चार घंटे धूप में रख दें काबुली चने से पानी निथार लें .अब आम ,चना ,कमल ककड़ी में मसाले की सारी सामग्री मिला लें और जार में भर कर चार पांच दिन धूप में रख दें .लीजिए आप का आचार तैयार है

भिन्डी का आचार (Okra Pickle)

Best Vegeterian Recipes of India http://recipe-home.blogspot.com/
भिन्डी का आचार (Okra Pickle)
 
सामग्री
भिन्डी –सौ ग्राम (लम्बाई में कटी)
नींबू का रस –एक चाय का चम्मच
हल्दी –एक चाय का चम्मच
नमक –एक चाय का चम्मच
लाल मिर्च पाउडर –दो चाय का चम्मच
तिल –एक चाय का चम्मच (भुना हुआ)
लाल मसाला –चार चाय का चम्मच (राई ,कलौंजी ,मेथी ,धनिया ,लाल मिर्च ,सरसों दाना इन सब को भून कर दरदरा पीस लें )
Material
Okra - hundred grams (cut to length)
Lemon juice - one teaspoon
Turmeric - one teaspoon
Salt - one teaspoon
Red chili powder - two tea spoons
Mole - one teaspoon (roasted)
Red Spice - four tea spoons (mustard, nigella, fenugreek, coriander, red pepper, mustard seeds and fry all Drdra grind)
विधि-
भिन्डी,नींबू का रस ,नमक और हल्दी सबको एक बर्तन में अच्छी तरह मिला लें और दस मिनट के लिए रख दें .भिन्डी से पानी निथार लें और लाल मिर्च पाउडर ,तिल और लाल मसाला मिला कर तुरंत सर्व करे .इस आचार को एयरटाईट जार में दो दिन रखा जा सकता है

शाही चिड़वा (Shahee Chidva / Chevda)

Best Vegeterian Recipes of India http://recipe-home.blogspot.com/
शाही चिड़वा (Shahee Chidva / Chevda)
 
(नवरात्र के फलहार)  जिन्हें आप आसानी से बना सकती है.......
 
शाही चिड़वा-
सामग्री
• कच्ची मूगफली -सौ ग्राम
• मोटा वाला साबूदाना -सौ ग्राम
• मखाने -पचास ग्राम
• काजू -सौ ग्राम
• बादाम -पचास ग्राम
• काली मिर्च पाउडर -थोड़ा सा
• पुदीना पाउडर -थोड़ा सा
• सेंधा नमक -थोड़ा सा
• घी या रिफाइंड -तलने के लिए
विधि -
कड़ाही में तेल गर्म करके सभी चीजों को तल लें.फिर उनपर कालीमिर्च, सेंधा नमक, और पुदीने का पाउडर छिडक दें .फिर किसी हवाबंद डिब्बे में रखदें ये व्रत में खाने के लिए अच्छा नाश्ता है

केले के चिप्स (Banana Chips)

Best Vegeterian Recipes of India http://recipe-home.blogspot.com/
केले के चिप्स (Banana Chips)

सामग्री
कच्चे केले -चार
काली मिर्च पाउडर -थोड़ा सा
नीबू -एक
सेंधा नमक -स्वादानुसार
घी या तेल -तलने के लिए
विधि-
केले को छील कर गोल पतले चिप्स के आकार में काट लें फिर इन्हें तुरंत गर्म घी में तल लें .अब इनपर काली मिर्च पाउडर, सेंधा नमक और नीबू का रस डाल कर खाएं और खिलाएं

करार चटपटा चीला ( Strong Chatpata Cheela)

Best Vegeterian Recipes of India http://recipe-home.blogspot.com/
करार चटपटा चीला ( Strong Chatpata Cheela)
 
सामग्री
• कुट्टू का आटा -एक कप
• लौकी कदुकस की -दो बड़े चम्मच
• व्रत वाले चावल -एक बड़ा चम्मच (भिगा कर पिसे हुए)
• अदरक बारीक़ कदुकस किया हुआ -थोड़ा सा
• हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई -दो
• हर धनिया -एक बड़ा चम्मच
• नमक -स्वादानुसार
• घी -थोड़ा सा
विधि -
कुट्टू के आटे में चावल का पेस्ट व पानी डाल कर घोल बना लें. इसमें कद्दूकस की लौकी, अदरक, हरीमिर्च, धनिया,और सेंधा नमक मिला लें .अब तवे पर घी डाल कर एक चम्मच घोल डाल कर फैला कर दोनो तरफ सेंक लें .चटपटा चीला तैयार है .इसे चटनी के साथ गर्म गर्म खाएं

उंधिया - गुजरात (Undhia Gujarat)

उंधिया - गुजरात (Undhia Gujarat)

सामग्री
1. कंद-२५०ग्राम
2. शकरकंद -२५०ग्राम
3. आलू छोटे वाले -२५०ग्राम
4. कच्चे केले –तीन
5. छोटे बैगन –चार
6. सूरती पापडी -५०ग्राम
7. इनसब को उबाल लें
8. मुठिया के लिए……..
9. बेसन ५०ग्राम
10. मेथी कि पत्तियां २५ग्राम
11. हरी मिर्च -५ग्राम
12. अदरक कटा हुआ -५ ग्राम
13. चुटकी भर सोडा
14. तेल
इन सब को मिला कर छोटी छोटी मुठिया बना लें और तल लें
मसाले की सामग्री….
1. नारियल कद्दूकस किया हुआ
2. हरा धनिया -५०ग्राम
3. अदरक -१०ग्राम
4. हरी मिर्च –चार
5. नीबू का रस –एक
6. चीनी -१०ग्राम
7. टमाटर प्यूरी -१००ग्राम
8. नमक –स्वादानुसार
9. छौक के लिए…..घी -१०ग्राम हींग चुटकी भर
• विधि सारी सब्जियों को काट कर उबाल लें,विधि—-
• कड़ाही में घी गर्म करें
• अजवाइन का छौक लगाकर उपरोक्त सभी मसाले डालकर भूनें
• उबली सब्जिय मुठिया नमक और चीनी डाल कर पकाएं उंधिया तैयार है


राजस्थानी कढी (Rajasthanee Karee)

राजस्थानी कढी (Rajasthanee Karee)

सामग्री
१- दही २५ ग्राम
२- बेसन – ५० ग्राम
३- जीरा थोडा सा
४- राई – थोड़ी सी
५- करी पत्ता – - ५-६
६- मेथी दाना थोडा सा
७- साबुत बोर मिर्च – थोड़ी सी
८- अजवाइन – थोड़ी सी
९- हींग – चुटकी भर
१०- हरी मिर्च बारीक कटी
११- अदरक पेस्ट – एक चम्मच छोटा
१२- हरा धनिया
१३- नमक स्वादानुसार
विधि —
• दही और बेसन को पानी मिला कर मथनी से अच्छी तरह फेट लें
• इस में लाल मिर्च, नमक और हल्दी पावडर डालें
• दस से बीस मिटात तक उबालें
• अब एक पैन में थोडा सा तेल गरम कर के
• राई हींग, अजवाइन, मेथी दाना, करी पत्ता, मिर्ची, हरी मिर्च और अदरक का छौंक लगाएं
• अब इस तडके में उबला हुआ दही बेसन डाल दें
• और हरी धनिया से सजा कर गरम गरम सर्व करें

केर सांगरी (Ker Sangree)

केर सांगरी (Ker Sangree)

सामग्री —-
१- सांगरी – दो सौ पचास ग्राम
२- केर – पचास ग्राम
३- गुंदा – पचीस ग्राम
४- कुमठिया – पचीस ग्राम
५- खजूर – पचीस ग्राम
६- किशमिश – पचीस ग्राम
७- सौंफ – पचीस ग्राम
८- राई –पचास ग्राम
९- मिर्ची पाउडर –थोडा
१०- हल्दी पावडर _ थोडा
११- धनिया पावडर – थोडा
१२- गरम मसाला – थोडा
१३- हींग- थोडा
१४- साबुत बोर मिर्च –तोडा
१५- नमक – स्वाद अनुसार
विधि—–
सांगरी, केर, गूंदा, कुमठिया और खजूर को प्रेशर कुकर में एक सीटी होनेपर पीसी राई नमक मिला कर रख दें. एक बर्तन में सौ ग्राम तेल गरम करें उसमे राई, सौंफ, किशमिश तथा साबुत बोर-मिर्च का तकड़ा दें फिर उसमे केर सांगरी का उबाला हुआ मिश्रण सभी को मिला कर मिर्ची हल्दी धनिया अमचूर गरम मसाला पावडर हींग तथा नमक डाल दें.
इन सब को मिला कर गरम गरम सर्व करें