Sunday, January 11, 2015

हरी मटर का पराठा ( hari matar ka paraatha )

Best Vegeterian Recipes of India http://recipe-home.blogspot.com/ स्वाद का जयका इंडिया (रेसिप-होम.ब्लागस्पाट.कॉम )

 हरी मटर का पराठा ( hari matar ka paraatha )

सामग्री - १/२ किलो हरी मटर
              २०० ग्राम आटा
              १ आलू
               ५० ग्राम हरी धनिया
               ५० ग्राम लहसुन का पत्ता        
                ५ हरी मिर्च
                चुटकी भर हींग
                 नमक
                 १ टेबल स्पून जीरा
                 सकने के लिए देशी घी
                 १ टेबल स्पून तेल





विधि - आटे को पानी डाल कर ढीला गूथ लें | हरी धनिया , लहसुन पत्ता , हरी मिर्च को थोड़े पानी के साथ मिक्सी में गूथ लें | कढ़ाई में तेल डालें , जीरे , हींग का तडका लगा लें और मटर , आलू काट कर डाल दें , चलायें , नमक डाल कर चलायें और ढक दें | आंच धीमी कर दें | जब मटर आलू पाक जाय तो खोल कर पानी सूखा लें आलू और मटर को मसल लें | आटे की लोई बना कर मटर भर कर पराठा बेल कर तवा पर सेंक कर , गरम - गरम सर्व करें                
नोट - तल कर कचौरी भी बना सकते हैं | आटा ढीला गूथने से पराठा या कचौरी फटेगी नहीं

आलू मटर टमाटर की सब्जी और आलू परांठे

Best Vegeterian Recipes of India http://recipe-home.blogspot.com/ स्वाद का जयका इंडिया (रेसिप-होम.ब्लागस्पाट.कॉम )

आलू मटर टमाटर की सब्जी और आलू परांठे


आजकल आलू मटर टमाटर धनिया बहुतायत में आ रहा है और आम इंसान की पहुँच में है ,
सर्दियों में मेथी , बथुआ आदि के परांठे , रोटी भी पॉपुलर हैं ।
आलू मटर टमाटर की सब्जी और आलू परांठे सभी जगह पॉपुलर हैं ,
और सर्दियों में इनको खाने का मजा ही कुछ और है




अगर कोलेस्ट्रोल ववगैरह की प्रॉब्लम हो तो कोलेस्ट्रोल फ्री बटर को उपयोग में लाएं और लिमिट में खाएं
अच्छे सुझाव आमंत्रित हैं



Monday, December 8, 2014

Best Vegeterian Recipes of India http://recipe-home.blogspot.com/ स्वाद का जयका इंडिया (रेसिप-होम.ब्लागस्पाट.कॉम )
Visit for Amazing ,Must Read Stories, Information, Funny Jokes - http://7joke.blogspot.com 7Joke
FLIPKART DISCOUNT OFFER- from 8th December to 12th December 2014
Click Herev


Bank Offers:

1) Flat 10% instant discount on ALL orders of Rs 3,000 or more using State Bank Debit Card(s), only on Flipkart Mobile Apps

2) Flat 10% instant discount on ALL orders of Rs 3,000 or more using SBI Credit Card(s), only on Flipkart Mobile Apps
10% instant discount is valid between 08th Dec, 2014 (00:00 hrs) till 12th Dec, 2014 (23:59 hrs)
Maximum discount per transaction will be Rs 750
Maximum numbers of transactions allowed per Card is 2
The Offer is applicable on purchases made from ALL Sellers on Flipkart
This Offer is NOT applicable on iPhone 6 and iPhone 6 Plus
This Offer is NOT applicable on transactions/orders done on Flipkart's desktop & mobile websites
This offer will be applicable over & above all the other on-going deals listed below


Clothing & Footwear
Minimum 40% Off on Men's Clothing

Minimum 40% Off on Women's Clothing



Minimum 40% Off on Men's Footwear

Minimum 40% Off on Women's Footwear

Home Furnishings, Watches, Jewellery & Fashion Accessories
Minimum 40% Off on Bags, Wallets & Belts

Minimum 40% Off on Watches
Minimum 40% Off on Sunglasses
Minimum 40% Off on Home Furnishings
Minimum 40% Off on Fashion Jewellery
Perfumes, Beauty & Personal Care
Minimum 40% Off on select Perfumes.
Minimum 15% Off on select Trimmers
Minimum 15% Off on select Beauty & Personal Care products ( .
.
Small Home & Kitchen Appliances
Minimum 30% Off on Induction Cooktops () - .
Minimum 20% Off on Irons () -.
Household & Kitchen Needs
Upto 20% Off on Corelle & Diva Dinner sets () - .
Flat 23% Off on Prestige Pressure Cooker & Tawa () - .
Upto 60% Off on Home Decor & Homeware products like Lamps, Tealight Holders, Decorative Platters & Candles () -.
Flat 45% Off on Polyset Containers () - .
Mobiles & Accessories
Flat Rs. 500 Off on Moto E phones only on the Mobile App - .
Extra Rs 100 Off on Mi Power Bank (10400 mAh)
Laptops & Tablets
Flat Rs 3,000 Off on Asus Fonepad 7 (8GB) tablets () - .

Minimum 28% Off on Yonex Badminton Gear () - .



संसार की अद्भुत बातों , अच्छी कहानियों प्रेरक प्रसंगों व् मजेदार जोक्स के लिए क्लिक करें... http://7joke.blogspot.com

Monday, December 1, 2014

Best Vegeterian Recipes of India http://recipe-home.blogspot.com/ स्वाद का जयका इंडिया (रेसिप-होम.ब्लागस्पाट.कॉम )


किचन टिप्स :-
पनीर को ब्लोटिंग पेपर में लपेटकर फ्रिज में रखने से यह अधिक देर तक ताजा रहेगा।
फूलगोभी पकाने पर उसका रंग चला जाता है। ऐसा न हो इसके लिए फूलगोभी की सब्जी में एक टीस्पून दूध अथवा सिरका डाले।

Best Vegeterian Recipes of India http://recipe-home.blogspot.com/ स्वाद का जयका इंडिया (रेसिप-होम.ब्लागस्पाट.कॉम )


किचन टिप्स :-

1. बिस्कुट के डिब्बे में नीचे ब्लोटिंग पेपर बिछाकर अगर बिस्कुट रखे जाये तो वह जल्दी खराब नही होंगे।

2. कटे हुए सेब पर नींबू का रस लगाने से सेब काला नही पड़ेगा।

किचन टिप्स :-

Best Vegeterian Recipes of India http://recipe-home.blogspot.com/ स्वाद का जयका इंडिया (रेसिप-होम.ब्लागस्पाट.कॉम )


किचन टिप्स :-

1. आटा गूंधते समय पानी के साथ थोड़ा सा दूध मिलाये। इससे रोटी और पराठे का स्वाद बदल जाएगा।

2. दाल पकाते समय एक चुटकी पिसी हल्दी और मूंगफली के तेल की कुछ बूंदे डाले। इससे दाल जल्दी पक जायेगी और उसका स्वाद भी बेहतर होगा।




3. बादाम को अगर 15-20 मिनट के लिए गरम पानी में भिगो दें तो उसका छिलका आसानी से उतर जायेगा।

4. चीनी के डिब्बे में 5-6 लौंग डाल दी जाये तो उसमें चींटिया नही आयेगी।

 

Saturday, November 22, 2014

Must Read, Must Read Story, Facebook

Best Vegeterian Recipes of India http://recipe-home.blogspot.com/ स्वाद का जयका इंडिया (रेसिप-होम.ब्लागस्पाट.कॉम )

Latest Updated Exam / Guess / Model Solved Papers - Answer Keys - http://syllabus123.blogspot.com/

Visit for Amazing ,Must Read Stories, Information, Funny Jokes - http://7joke.blogspot.com 7Joke

Must Read, Must Read Story, Facebook











संसार की अद्भुत बातों , अच्छी कहानियों प्रेरक प्रसंगों व् मजेदार जोक्स के लिए क्लिक करें... http://7joke.blogspot.com



Thursday, August 1, 2013

गुजराती कढी – Gujrati Kadhi

Best Vegeterian Recipes of India http://recipe-home.blogspot.com/ स्वाद का जयका इंडिया (रेसिप-होम.ब्लागस्पाट.कॉम )

गुजराती कढी – Gujrati Kadhi (Recipe)

सामग्री
  • 2 बड़े चम्मच या आधा कटोरी बेसन
  • 3 चम्मच चीनी
  • नमक स्वादानुसार
  • मिर्च पाउडर आधा चम्मच
  • दालचीनी का टुकड़ा १ इंच का
  • 300 ग्राम फेंटा हुआ दही
  • साढ़े चार कप पानी
  • 3 चम्मच तेल
  • 1 चम्मच राई
  • चुटकी भर हींग पाउडर
  • करी पत्ते 10-15
  • साबुत लाल मिर्च 2
  • सजाने के लिए हरी धनिया 1 चम्मच बारीक कटा हुआ

विधि
  • बेसन में चीनी, नमक, लाल मिर्च पाउडर मिलाएं और आचे से फेटे, फिर फेंटा हुआ दही मिलाएं और फिर पानी मिलाएं।
  • एक कढाई में तेल गर्म करें और राई, हींग, करी पत्ता और साबुत लाल मिर्च और दालचीनी का टुकड़ा डालकर हलका भूनें
  • फिर इसमें दही और बेसन वाला मिश्रण डालकर तेज आंच पर एक उबाल आने दें
  • फिर आंच धीमी करके 15-20 मिनट तक पकने दें
  • हरी धनिया से सजाकर गरमागरम गुजराती कढी चावल के साथ सर्व करें

स्प्रिंग रोल - Spring Rolls

Best Vegeterian Recipes of India http://recipe-home.blogspot.com/ स्वाद का जयका इंडिया (रेसिप-होम.ब्लागस्पाट.कॉम )

स्प्रिंग रोल - Spring Rolls (Recipe)

सामग्री
  • मैदा – 2 कप
  • बेकिंग पाउडर ½ चम्मच 
भरने के लिये सामग्री
  • बारीक कटी पत्ता गोभी 1 कप
  • कसा पनीर 1/2 कप
  • प्याज़ बारीक कटा हुआ 1
  • बारीक कटी हरी मिर्च 1
  • काली मिर्च 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • शिमला मिर्च 1 बारीक कटी हुई
  • सोया सास 1 चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल स्प्रिंग रोल तलने के लिये 
स्प्रिंग रोल बनाने की विधि
  • सबसे पहेले किसी बर्तन में मैदा को बेकिंग पाउडर के साथ मिला के छान ले और पानी की सहायता से पतला और चिकना घोल बनाइये ( मतलब एक कप मैदा का घोल बनाने में डेड़ कप से थोड़ा कम पानी लग जाता है). बाद में इस घोल को 1 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये ताकि मैदा अच्छे से फूल जाय 

भरावन बनाने के लिए
  • अब कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिए जब तेल गरम हो जाये तो उसमे प्याज़, हरी मिर्च, डाल का थोडा भूनिए फिर कटा हुआ पत्ता गोभी, शिमला मिर्च और पनीर डाल कर १-२ मिनट तक अच्छे से भनिए फिर इसमें काली मिर्च, नमक, सोयासास डालिये और अच्छी तरह मिला लीजिये
  • भरने की सामग्री तैयार हो गई है.
  • अब एक नानस्टिक तवे को गरम करे और थोड़ा तेल डालिये और गैस धीमी करके एक चम्मच मैदे का घोल डालिए और दोसे के तरह फैला दीजिये और धीमी आंच पर सिकने दीजिये, जब ऊपर की सतह से कलर बदल जाय और तवे से किनारे छूटने लगे तब उसे उठा कर अलग प्लेट पर रखिये.
  • इसी तरह से सारे रैपर तैयार कर लीजिये जब सारे रैपर तैयार हो जाये तो फिर एक एक रैपर लेकर प्लेट में रखिये फिर भरने वाली सामग्री से 2 चम्मच भरावन उसके ऊपर डालिए और लम्बाई में पतला फैलाइये. रैपर से भरावन को रोल करते हुए दायें और बायें दोंनो ओर से थोड़ा थोड़ा मोड़े बाद में ऊपर से भी मोड़ते हुये रोल को सब तरफ से बंद करदे. तैयार रोल को प्लेट में रखते जाइये और सारे रोल बिलकुल इसी तरह तैयार कर लीजिये, जब सारे रोल तैयार हो जाये तो चाहे तो इनको तवे के ऊपर सैलो फ्राई करले या फिर डीप फ्राई भी कर सकते है. 

सैलो फ्राई करने के लिये
  • नॉन स्टिक तवे के ही ऊपर रोल को डाले और चारो तरफ से आयल डालकर पलट पलट के सुनहरा सेक ले. सभी रोल्स इसी तरह बना ले

पनीर रोल्स- Paneer Rolls

Best Vegeterian Recipes of India http://recipe-home.blogspot.com/ स्वाद का जयका इंडिया (रेसिप-होम.ब्लागस्पाट.कॉम )

पनीर रोल्स- Paneer Rolls (Recipe)
सामग्री
रोटी के लिये
  • 1 कप मैदा
  • आधा चम्मच कॉर्न फ्लोर
  • चौथाई चम्मच मीठा सोडा
  • १ चम्मच मक्खन
  • नमक स्वादानुसार
भरावन के लिए
  • 2 प्याज के टुकड़े
  • 2 शिमला मिर्च बारीक टुकड़ों में कटी हुई
  • 2 टमाटर कटे हुए
  • 200 ग्राम पनीर (मसल ले)
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
  • 1 चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च
  • 1 बड़ा चम्मच कटा हरा धनिया
  • ½ कटोरी रिफाइंड ऑयल रोल्स सेकने के लिए
  • नमक स्वादानुसार
विधि
  • मैदा को छानकर उसमें कॉर्न फ्लोर, सोडा और नमक मिला लें। मक्खन डालकर आवश्यकतानुसार पानी डालकर मुलायम गूंध लें, गीले सूती कपड़े से ढककर एक घंटे के लिये ढककर रख दें
  • एक पैन में तेल गर्म करें कट हुआ प्याज डालकर गुलाबी होने तक भूनें, अदरक पेस्ट, हरी मिर्च और टमाटर डाले, अब कटी हुई शिमला मिर्च, मसला हुआ पनीर भी मिला दे. दो मिनट तक अच्छे से भूने गरम मसाला और हरा धनिया भी मिला दें, गैस बंद करके मिश्रण को ठंडा होने दे.
  • एक घंटे बाद जब मैदा तैयार हो जाये तब उसे को दोबारा हाथों से मल कर 4-5 बराबर भागों में बांट कर लोई बना लें
  • चकले पर बेलन की सहायता से प्रत्येक लोई को जितना अधिक से अधिक पतला बेल सकते हैं बेल लें गर्म तवे पर डालकर दोनों तरफ से थोड़ा-थोड़ा सा घी लगाकर सेक लें
  • अब उसमें थोड़ा-थोड़ा मिश्रण भरके रोल्स बनाए बने हुए रोल के चारो तरफ थोडा सा तेल डाल कर थोडा और सेके.
  • रोल को 3-4 टुकड़ों में काट ले, चटनी व सलाद के साथ गरमागरम सर्व करें।

पोहा कटलेट्स - Poha Cutlets

Best Vegeterian Recipes of India http://recipe-home.blogspot.com/ स्वाद का जयका इंडिया (रेसिप-होम.ब्लागस्पाट.कॉम )

पोहा कटलेट्स - Poha Cutlets (Recipe)
सामग्री
  • 1 कप पोहा
  • 3 आलू (उबले हुए)
  • 1/2 कप मूंगफली
  • 2-3 हरी मिर्च
  • नमक स्वादानुसार
  • ¼ चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ¼ चम्मच चाट मसाला
  • 1 चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ
  • तलने के लिए तेल

विधि

  • पोहे को धोकर 10 मिनट के लिए भिगो दे फिर उसको चलनी में निकल दे जिससे उसका सारा पानी निकल जाये.
  • मूंगफली को भून कर कूट ले.
  • अब इसमें उबले हुए आलू मैस कर ले , उसमें हरी मिर्च, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हरी धनिया, चाट मसाला, कुटी हुई मूंगफली और भीगा हुआ पोहा डालकर अच्छी तरह मिला लें, इस मिश्रण के गोल-गोल टिक्कियां बना लें
  • एक कढाई में तेल गरम करें, गरम तेल में टिक्कियां डाल का सुनहरा होने तक फ्राई करें, इसी तरह से सारी टिक्कियां तल ले.
  • गर्मागर्म टिक्कियां हरी चटनी या सौस के साथ सर्व करें

वेज़ बर्गर – Veg-burger

Best Vegeterian Recipes of India http://recipe-home.blogspot.com/ स्वाद का जयका इंडिया (रेसिप-होम.ब्लागस्पाट.कॉम )

वेज़ बर्गर – Veg-burger (Recipe)
सामग्री (4 बर्गर के लिए )
  • 4 छोटे बर्गर बन्स
  • 1 खीरा
  • 1 टमाटर
  • 50 ग्राम बटर
  • टमाटर सौस 4-5 चम्मच 
कटलेट के लिए
  • 1 गाजर कटी हुई
  • 10-12 बीन्स बारीक कटी हुई
  • 2 बड़े आलू उबले हुए
  • ½ नीबू
  • ¼ चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच कॉर्न फ्लोर
  • 4 चम्मच तेल
  • स्वादानुसार नमक 
विधि (How to make burgers)
  • गाजर और बीन्स को बारीक काट के उबाल ले.
  • फिर उबले आलू के साथ मसल ले. फिर उसमे नमक, काली मिर्च, नीबू का रस, और कॉर्न फ्लोर मिला के 4 एक बराबर की टिक्की बनाले. फिर एक तवे पर तेल लगा के सुनहरा होने तक सेक ले.
  • खीरा और टमाटर के पतले पतले स्लाइस काट ले.
  • बर्गर बन को बीच से काट के उसमे बटर लगाये. फिर उसे भी तवे के ऊपर कटे हुए भाग की तरफ से सेक ले.
  • अब बन में पहले टमाटर और खीरे के स्लाइस लगाये फिर सिकी हुई टिक्की लगाये और फिर सौस लगा दे फिर से खीरा और टमाटर लगा के बन के दूसरे पीस से ढक दे.
  • वेज़ बर्गर तैयार है